अधेड़ ने खाया जहर , मौत

जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत घड़ी चौक के पास रहने वाले अधेड़ ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया उसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक राघवेश बाजपेयी 50 वर्ष निवासी घड़ी चौक के पास विजय नगर ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Next Post

डीन के सर्वेंट रूम में निकला तीन फीट लंबा सांप

Fri Apr 4 , 2025
जबलपुर। शुक्रवार दोपहर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ नवनीत सक्सेना के शासकीय निवास पर सर्वेंट रूम में लोहे की आलमारी के पीछे एक सर्प बैठा देखकर वहां अफरातफरी मच गई। वहां रहने वाली पूनम रजक ने डीन कार्यालय में सूचना दी। इस पर तत्काल डाक्टर […]

You May Like