मौजूदा कार्यकाल के उत्तरार्ध में आई एल्डरमैन की सुध 

सतना: मौजूदा नगरीय निकाय के 4 वर्ष बीत जाने के बाद अब जाते-जवाते की बेला में आखिरकार एल्डरमैनों की नियुक्ति की सुध ले ही ली गई. सोमवार को राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा आदेश जारी करते हुए सतना नगर निगम सहित जिले के 8 नगर परिषद में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई.जारी आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम सतना में कुल 8 एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है. जिसमें श्रीमती चंद्रशखी डोहर वार्ड क्र. 12 बदखर, हर्ष जैसवाल वार्ड क्र. 43 कृष्णा कालोनी, सौरभ नायक वार्ड क्र. 7 भरहुत नगर, सुनील सेनानी वार्ड क्र. 21 सिंधी कैंप, समर बहादुर सिंह वार्ड क्र. 6 एम पी नगर, निधि गोपाल गुप्ता वार्ड क्र. 44 टिकुरिया टोला, कमलेश दाहिया वार्ड क्र. 27 राजेंद्र नगर और शास्त्री शैलेष कुमार तिवारी सम्मिलित हैं.

इसी कड़ी में जिले में आने वाली 8 नगर परिषद में भी एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई. जिले की चित्रकूट नगर परिषद में सीताशरण महाराज वार्ड क्र. 11, रेवतीरमण मिश्रा वार्ड क्र. 1, नीरज शर्मा वार्ड क्र. 4 और सुमन कुमार पटेल वार्ड क्र. 1 को एल्डरमैन बनाया गया है. वहीं नगर परिषद जैतवारा में श्रीमती माया पाण्डेय वार्ड क्र. 8, राजकुमार तिवारी वार्ड क्र. 12, भूपेंद्र सिंह वार्ड क्र. 14 और प्रकाश चंद्र गुप्ता वार्ड क्र. 10 को एल्डरमैन बनाया गया है. इसके साथ ही नगर परिषद बिरसिंहपुर में श्रीमती विनीता नामदेव वार्ड क्र. 5, रुद्र दत्त पाण्डेय वार्ड क्र. 13, उमेश कुमार गुप्ता वार्ड क्र. 4, और रमेश सेन अधिवक्ता वार्ड क्र. 13 को एल्डरमैन बनाया गया है. इसी कड़ी में नगर परिषद कोठी में नीरज गुप्ता वार्ड क्र. 14, राजेश नामदेव वार्ड क्र. 6, बेवी कोरी वार्ड क्र. 15 को एल्डरमैन बनाया गया है.

इसके साथ ही नगर परिषद उचेहरा में दीपक ताम्रकार वार्ड क्र. 6, राजेश सेन वार्ड क्र. 10, विक्रांत सिंह ताम्रकार वार्ड क्र. 15 और अजय अग्रवाल वार्ड क्र. 15 को एल्डरमैन बनाया गया है. जबकि नगर परिषद नागौद में अरुण कुमार तिवारी वार्ड क्र. 12, नितिन अग्रवाल वार्ड क्र. 11, सुशील गुर्जर वार्ड क्र. 7, दीपक अग्रवाल वार्ड क्र. 7 को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है. वहीं नगर परिषद रामपुर बघेलान में सुंदरलाल गुप्ता वार्ड क्र. 15, दिनेश कुमार सोनी वार्ड क्र. 9, शिवकुमार त्रिपाठी वार्ड क्र. 5 और कमलेश चौधरी वार्ड क्र. 3 को एल्डरमैन गनाया गया है. इसके अलावा नगर परिषद कोटर में डॉ. रमेश मिश्रा, वार्ड क्र. 8, सुशील विश्वकर्मा वार्ड क्र. 12, श्रीमती अंजु गौतम और शांति स्वरुप अग्रवाल वार्ड क्र. 6 को एल्डरमैन बनाया गया है. वहीं यदि एल्डरमैन की नियुक्ति में महिलाओं की भागीदारी की बात की जाए तो नगर निगम सतना सहित नगर परिषद कोठी, उचेहरा, नागौद, रामपुर बघेलान और चित्रकूट इन्हें कोई स्थान नहीं मिल पाया है. जबकि नगर परिषद बिरसिंहपुर, जैतवारा और कोटर में 1-1 महिलाओं को स्थान मिला है.
मैहर छोड़ अमरपाटन-रामनगर में नियुक्ति

मामले का काबिलेगौर पहलू यह सामने आया कि नगर परिरूाद मैहर में एल्डरमैन की नियुक्ति किए जाने से संबंधित सूची सामने नहीं आई. जबकि मैहर जिले की रामनगर और अमरपाटन नगर परिषद में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई. नगर परिषद अमरपाटन में बृज भूषण मिश्रा वार्ड क्र. 2, श्रीमती अचला पाण्डेय वार्ड क्र. 1, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल वार्ड क्र. 3 और मनीष ताम्रकार को एल्डरमैन बनाया गया है. जबकि नगर परिषद रामनगर में रामकरण पटेल वार्ड क्र. 13, रामजी अवधिया वार्ड क्र. 5, मनीष शुक्ला वार्ड क्र. 2 और सुरेंद्र गुप्ता वार्ड क्र. 7 को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है. मैहर जिले में देखा जाए तो नगर परिषद अमरपाटन में एक महिला को एल्डरमैन बनाया गया है.

Next Post

​हमीदिया में बदहाली: गर्ल्स हॉस्टल के सामने सड़ रहा मेडिकल वेस्ट, बिना सुरक्षा किट कचरा उठाने को मजबूर कर्मी

Tue Jul 21 , 2026
भोपाल। हाईटेक हमीदिया अस्पताल में इन दिनों नियमों की धज्जियां इस तरह उड़ रही हैं कि परिसर में जहां एक तरफ मरीजों का इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ खुले में बायोमेडिकल वेस्ट का पहाड़ खड़ा हो रहा है. अस्पताल से आने वाले इस मेडिकल वेस्ट में इस्तेमाल की […]

You May Like