सिंगरौली : मारुति नगर में रास्ता बंद होने की शिकायत पर आज रविवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वार्ड क्रमांक 37-38, ढोटी क्षेत्र में तहसीलदार सविता यादव, आरआई-पटवारी, पार्षद अनिल कुमार वैश्य और विंध्यनगर पुलिस की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण कर रास्ते की नापी कराई गई। इसके बाद जेसीबी से बाधित रास्ता खुलवाकर आवागमन बहाल कराया गया। बताया गया कि विजय सिंह के मकान के पास रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रास्ता बंद होने से एक परिवार करीब एक माह से परेशान था। परिजनों के अनुसार बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। जहां शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर भूमि एवं रास्ते की स्थिति की जांच की। नापी की कार्रवाई के बाद जेसीबी से रास्ता खुलवाया गया।
Next Post
सरकारी हस्तक्षेप और प्रशासनिक विवादों के चलते आईसीसी ने श्रीलंका से 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी वापस ले ली है
Mon Aug 31 , 2026
कोलंबो, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका देते हुए साल 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली है। श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी हस्तक्षेप और स्वतंत्र प्रशासन के अभाव के चलते आईसीसी ने यह कड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक विवाद और […]

You May Like
-
4 days ago
बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखियां