कालेज चलो अभियान में शासन की योजनाओं से अवगत कराया

ग्वालियर। कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. ज्योत्सना राजपूत ने डीआरपी लाइन बहोडापुर पीएम राइस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महाविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम एवं शासन की योजनाओं से परिचित कराया। साथ ही सामान्य एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम एवं नवीन पाठ्यक्रमो जैसे कृषि में बीएससी, लॉजिस्टिक में सर्टिफिकेट कोर्स, चित्रकला विषय से संबंधित जानकारी भी छात्र-छात्राओं को प्रदान की, साथ ही युवाओं के सवालों का भी जवाब दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य मोहिनी उपाध्याय, एवं अंजना महेश्वरी, नीलम राजपूत आदि उपस्थित व्याख्याताओ से अपील की कि वह अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की विजिट कराएं

Next Post

कल होगा जनकल्याण समिति कार्यालय का भूमिपूजन एवं सुन्दर काण्ड पाठ

Wed Jan 14 , 2026
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मौजूदगी में 15 जनवरी गुरुवार को सुबह 10.30 बजे जनकल्याण समिति के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन तथा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। जनकल्याण समिति द्वारा 15 जनवरी, गुरुवार को गणेश कॉलोनी, गोवर्धन बिहार कॉलोनी खरगेश्वर मंदिर के पास चार शहर का नाका […]

You May Like