
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की मौजूदगी में 15 जनवरी गुरुवार को सुबह 10.30 बजे जनकल्याण समिति के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन तथा संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा। जनकल्याण समिति द्वारा 15 जनवरी, गुरुवार को गणेश कॉलोनी, गोवर्धन बिहार कॉलोनी खरगेश्वर मंदिर के पास चार शहर का नाका पर आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 10.30 बजे समिति के नवीन कार्यालय भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन का कार्यक्रम होने के उपरांत संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जन कल्याण समिति ग्वालियर ने अपील की है।
