राशिफल-पंचांग : 25 मार्च 2026

पंचांग 25 मार्च 2026:-

रा.मि. 04 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल सप्तमीं बुधवासरे शाम 4/28, मृगशिरा नक्षत्रे रात 8/8, आयुष्मान योगे प्रात: 8/42 तदुपरि सौभाग्य योगे रातअंत 5/38, वणिज करणे सू.उ. 5/57, सू.अ. 6/3, चन्द्रचार वृषभ दिन 8/57 से मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

————————————————————–

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 25 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में भाईयों के सहयोग से अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय मधरता पूर्ण रहेगा, भाईयों का कार्यक्षेत्र में सहयोग रहेगा, वर्ष के मध्य में नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा, वर्ष के अन्त में अनिश्चय की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, आजीविका के क्षेत्र में अचानक चिन्ता रहेगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को दाम्पत्य जीवन सुखमय मधुरतापूर्ण रहेगा, वातावरण सुखद रहेगा,कर्क राशि के व्यक्तियों का शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को जीवन में मधुरता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का आजीविका में लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष के प्रति विशेष सजगता रहेगी.

————————————————————–

आज का भविष्य: बुधवार 25 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चतुर, बुद्धिमान, व्यवहारकुशल, आशावान, अनुशासनप्रिय, स्पष्टवादी होगा. निर्णय करने की क्षमता इनमें अधिक होती है. अपने कार्य के प्रति सदैव सजग रहेगा. नेतृत्व प्रधान होगा. माता पिता के प्रति श्रद्धा रखने वाला होगा.

————————————————————–

मेष- पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे. मनोरंजन पर व्यय होगा. भूमि भवन मकानादि की समस्या हल होगी. निर्माण के कार्यो पर विचार होगा.

वृषभ- दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा. आपसी व्यक्ति सहयोग करेंगे. अतिथि आगमन का योग है.कामकाज में उन्नति के योग है.

मिथुन- आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. व्यसन से बचने का प्रयास करें. संतान के कार्यो की प्रशंसा होगी. आय का नया मार्ग सामने आयेगा.

कर्क- किसी बड़े सदस्य का सहयोग रहेगा. पत्राचार करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ का लाभ प्राप्त होगा. मनोरंजक यात्रा होगी.

सिंह- आर्थिक कार्य बनने का योग है. पारिवारिक कार्य में गति आयेगी. स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है. मित्रता उपयोगी रहेगी.

कन्या- धार्मिक योजनाओं में वृद्धि होगी. पारिवारिक चिन्ता रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. आशा से अधिक सफलता मिलेगी.

तुला- व्यर्थ के विवाद से बचें. नवीन संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. भूमि भवन के कार्यो पर विचार होगा.

वृश्चिक- भय एवं चिन्ता दूर होगी. स्वास्थ्य में अनुकूलता रहेगी. व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आशा के अनुकूल लाभ मिलेगा.

धनु- अनचाहे स्थान की यात्रा होगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. छोटी मोटी बातों पर चिन्ता रहेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है.

मकर- उपहार तथा सम्मान मिलेगा. व्यवहारिक क्षमता से बिगड़े कामकाज बनेंगे. वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. मित्र मिलन होगा.

कुम्भ- किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक चिन्ता रहेगी . अधिकारी वर्ग से विवाद पराक्रम बढ़ेगा. जोखिम से सतर्क रहें.

मीन- धार्मिक कार्यो में लगन व निष्ठा बनी रहेगी. यात्रा देशाटन में सामान का पूरा ध्यान रख्ेंा. व्यर्थ के कार्यो में धन का अपव्यय होगा.

————————————————————–

व्यापार-भविष्य:

चैत्र शुक्ल सप्तमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सरसों, गेहॅू, जौ, चना, चावल, मॅूग, मोठ, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. नारियल, दाख, सुपारी, मोला, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. रूई, कपास, बिनौला, वायदा, विचार आज श्रेष्ठ रहेगा. भाग्यांक 5756 है.

————————————————————–

Next Post

परमाणु खतरे की दहलीज पर दुनिया !

Wed Mar 25 , 2026
हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को 5 दिन के युद्ध विराम की घोषणा की है, लेकिन ईरान ने इस घोषणा को ठुकरा दिया है. जाहिर है स्थिति अभी भी बेहद चिंताजनक है. दरअसल,मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल के बीच बढ़ता टकराव अब केवल क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रह गया […]

You May Like