इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण का बोलबाला

जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह से इंदिरा मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों अतिक्रमण का बोलबाला है। यहाँ जगह जगह सड़को के किनारे फ्रूट जूस, चाय पान, चाट फुल्की और जूते चप्पलों के साथ साथ कपड़ो की दुकानें सज रही है। मालूम हो कि सड़कों और फुटपाथों पर फैला अवैध अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिसके कारण ट्रैफिक जाम, हादसों में वृद्धि और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हाल ही में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की है। जिसमें बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए भी जा रहे थे। लेकिन हालात फिर पुराने ढर्रे जैसे निर्मित हो जाते है। पूर्व में इंदिरा मार्केट और आसपास के इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जिससे कई अवैध अस्थाई दुकानों का कब्जा भी हटाया गया था।

Next Post

रक्त शिविर का हुआ आयोजन

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: पी. डी. पी. एम. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पना एवं विनिर्माण संस्थान जबलपुर के परिसर में जागृति छात्र संगठन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से थैलेसीमिया एवं सिकल सेल के मरीजों तथा अन्य जरूरतमंदों […]

You May Like

मनोरंजन