कंटेनर से टकराई कार में लगी आग, 3 लोग बाल-बाल बचे

इंदौर: तेजाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात कंटेनर से टकराने के बाद एक कार में अचानक आग लग गई. कार में दो युवक और एक युवती सवार थे. हादसे में तीनों बाल-बाल बच गए. आग से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया.तेजाजी नगर चौराहे पर एक कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे पीछे चल रही कार कंटेनर से टकरा गई.

टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार का नंबर एमपी 43-9075 बताया गया है. जानकारी के अनुसार, कार नितीन चौहान की बताई जा रही है. हालांकि, कंटेनर का नंबर सामने नहीं आ सका है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की टीम के साथ ही पुलिस ने भी मौका मुआयना किया.

Next Post

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी! 5वें वेतन आयोग वालों का DA 497% और 6ठे वालों का 269% पहुंचा

Sat Oct 31 , 2026
नयी दिल्ली, सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 5वें वेतन आयोग वालों का DA 497% और 6ठे वेतन आयोग वालों का 269% हुआ। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिससे हर महीने अधिक महंगाई भत्ता मिलेगा। आठवें वेतन आयोग की राह देख रहे लाखों कर्मचारियों के लिए एक खुशी की […]

You May Like