रक्त शिविर का हुआ आयोजन

जबलपुर: पी. डी. पी. एम. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पना एवं विनिर्माण संस्थान जबलपुर के परिसर में जागृति छात्र संगठन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से थैलेसीमिया एवं सिकल सेल के मरीजों तथा अन्य जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. भरतेंदु कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रो. एम. के. राय के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कार्यकारिणी सदस्य श्री सुनील गर्ग की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। चिकित्सकीय व्यवस्था में डॉ. अमिता जैन (विक्टोरिया जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र) एवं डॉ. अर्चना शुक्ला (नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज रक्त केंद्र) ने अपनी टीम के साथ शिविर का सफल संचालन किया। इस शिविर में छात्रों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 87 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जागृति के सदस्यों ने प्रतिभागियों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

अवैध रूप से हो रही थी गैस रीफिलिंग

Sun Mar 22 , 2026
जबलपुर: वैश्विक तनाव के चलते देश भर में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। ऐसे माहौल में भी मुनाफाखोरों की अपना पैंतरा नहीं बदला है। शहर में इधर रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है, उधर बरेला के जैन मंदिर के पास वाहनों में रसोई गैस भरी जा रही […]

You May Like