अवैध रूप से हो रही थी गैस रीफिलिंग

जबलपुर: वैश्विक तनाव के चलते देश भर में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। ऐसे माहौल में भी मुनाफाखोरों की अपना पैंतरा नहीं बदला है। शहर में इधर रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है, उधर बरेला के जैन मंदिर के पास वाहनों में रसोई गैस भरी जा रही थी। इस बात का खुलासा बरेला पुलिस ने किया है। पुलिस ने रसोई गैस के सिलेंडर जब्त किए हैं। थाना प्रभारी बरेला शुभम सिंह ठाकुर ने बताया कि 20 मार्च की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि जैन मंदिर के पास बरेला में एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेण्डर से किसी वाहन मेें गैस भरने के लिये रखा है।

सूचना पर दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से इंडेन कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मोटर मशीन, जिसमें काले रंग के पाईप रेग्युलेटर एवं इलेक्ट्रानिक वायर लगे, एक इलेक्ट्रानिक तराजू रखे मिला। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार सोनकर निवासी ग्राम हिनोतिया भोई बताया उसने गैस रिफलिंग हेतु उपरोक्त सामग्री रखने की जानकारी दी।

Next Post

सरकार जम्मू-कश्मीर के मछली पालने वाले किसानों की आजीविका सुधारने के लिए प्रतिबद्ध: सिन्हा

Sun Mar 22 , 2026
जम्मू, (वार्ता) जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के मछली का पालन करने वाले किसानों की आजीविका और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में स्वीकृत मत्स्य विकास परियोजना को लागू करने के लिए […]

You May Like