जबलपुर: मझगवॉ थाना अंतर्गत ग्राम बुढारी रोड में मंगलवार को हुए एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक ग्राम कोटवार अविनाश दहायत 30 वर्ष निवासी ग्राम बुढारी ने बताया कि मंगलवार को गॉव के कृष्ण कुमार उर्फ अप्पू तिवारी ने उसे फोन कर बताया कि बुढरा-बुढरी मोड के बीच एक महिला की एक्सीडेंट से मौत हो गयी है।
जानकारी मिलने पर गॉव के लोगों के साथ जाकर देखा काफी भीड रोड किनारे लगी थी, एक अज्ञात महिला उम्र 50 वर्ष की मृत हालत में पडी थी जिसे शरीर पर सड़क दुर्घटना से आयी चोटे थी। मृतिका की शिनाख्तगी के प्रयास जारी हैं।
