खैजरा इज्जत हत्याकांड: फरार दो आरोपी गिरफ्तार, सरकारी जमीन पर बागड़ लगाने पर था विवाद

खुरई। ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम खैजरा इज्जत में जमीनी विवाद को लेकर हुई भगवान दास यादव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने फरार चल रहे पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर कल पकड़कर न्यायालय में पेश किया था वहीं दो अन्य फरार चल रहे नीरज यादव और करतार यादव को पकड़कर आज न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है घटना के अनुसार, गांव में जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें भगवान दास की जान चली गई थी जिसके आरोपियों को महज 48 घंटे में पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है जिसमें निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, सहायक उपनिरीक्षक हुकम सिंह, प्रधान आरक्षक रमेश कुलकर्णी, प्रधान आरक्षक भुजवल, आरक्षक रविशंकर, सतेन्द्र निगम, संजय जाट, राहुल सिकरवार, जितेन्द्र धाकड़, लोकेंद्र परमार, धमेंद्र दांगी उपस्थित रहे।

Next Post

महिलाएं समाज की रीढ़, उनके बिना प्रगति असंभव

Sat Mar 7 , 2026
सारनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। यह बात समाज सेविका एवं नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्षा […]

You May Like

मनोरंजन