कॉन्वेंट चौराहे पर 9वीं कक्षा के स्कूली छात्र से सरेराह बेदम मारपीट

सिंगरौली: जिले के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट चौराहे पर एक सनसनीखेज घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां आधा दर्जन युवकों द्वारा एक स्कूली छात्र को घेरकर बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक स्कूली छात्र को चारों ओर से घेरकर लात-घूंसे और थप्पड़ों से पीट रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी युवक बेखौफ होकर लगातार उसे पीटते रहे। जब आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सीएसपी पीएस परस्ते ने बताया कि पीड़ि़त छात्र सरस्वती स्कूल का विद्यार्थी है। वह स्कूल में आयोजित सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल मारपीट के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित छात्र की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वायरल वीडियों से आरोपियों की पहचान की कवायद
वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सरेराह व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Next Post

फीफा विमेंस चैंपियंस कप में हिस्सा लेने वालों को रिकॉर्ड प्राइज मनी देगा

Sat Jan 24 , 2026
जेनेवा, 24 जनवरी (वार्ता) वर्ल्ड फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ने शुक्रवार को अनाउंस किया कि पहले फीफा विमेंस चैंपियंस कप विनर को रिकॉर्ड तोड़ प्राइज़ मनी दी जाएगी। फीफा ने कहा कि विमेंस चैंपियंस कप की फाइनल चैंपियन को 23 लाख डॉलर मिलेंगे, जबकि रनर-अप को 10 लाख डॉलर मिलेंगे। हर […]

You May Like