मंत्री पटेल ने मां ताप्ती एवं वर्धा उदगम स्थल पर दर्शन कर किया पूजन 

मुलताई।मां ताप्ती कि उदगम स्थली मुलताई पहुँचकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने मां ताप्ती उदगम सरोवर तट पहुंचे और मां ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने प्राचीन मां ताप्ती मंदिर में भी पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के उपरांत मंत्री पटेल ने ताप्ती सरोवर की परिक्रमा की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री पटेल ने कहा मध्य प्रदेश नदियों का मायका है वह बीते दो साल से मध्य प्रदेश की नदियों के उद्गम स्थल का दर्शन करने के लिए भ्रमण कर रहे हैं ।इसी के चलते मां ताप्ती के उद्गम स्थल पर भी पहुंचे हैं।पटेल ने कहा नदियों के किनारे हमारी सभ्यता विकसित हुई है ।लेकिन वर्तमान में जंगलों के कटने और पानी के लिए ट्यूबवेलो के खनन से जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं ।हम सब की जिम्मेदारी मां ताप्ती का प्रवाह सतत बना रहे। पटेल ने कहा मैंने मां नर्मदा की भी परिक्रमा की है, हमें नदियों के स्रोतों के संरक्षण का चिंतन करना होगा। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित भाजपा नेता उपस्थित थे।शुक्रवार कि तथा श्री पटेल ने नगर में रात्रि विश्राम किया। जिसके बाद शनिवार कि सुबह मंत्री प्रहलाद पटेल नगर से 12 किमी दूर ग्राम खैरवानी पहुंचे एवं वर्धा नदी के उद्गम स्थल के भी किए दर्शन पूजा अर्चना की.इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार उपस्थित रहे।

Next Post

मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का हमला

Sat Jul 12 , 2025
भोपाल, इंदौर, 12 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में वन विभाग को लेकर दिए गए एक बयान पर कांग्रेस ने सरकार को घेर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्री विजयवर्गीय के बयान को सोशल मीडिया पर वायरल […]

You May Like