संस्कृति व आस्था का प्रतीक है मकर संक्रांति पर्व:शुक्ल

भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पर्व व त्योहार हमें एकजुट होकर उल्लासित रहने का अवसर देते हैं। मकर संक्रांति संस्कृति व आस्था का पर्व है। सभी उमंग व उल्लास से यह पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरासत के साथ भाई-चारे को अपनाते हुए त्योहारों का आनंद उठाना चाहिए।

श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा अब सेरेमोनियल हो गया है। यहाँ सभी उत्साह व उमंग से मनाये जाते हैं इनमें सभी की भागीदारी रहती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने यह बात रीवा के अटल पार्क में मकर संक्रांति पर आयोजित आनंद उत्सव में कही।

उप मुख्यमंत्री ने शहर वासियों के साथ मकर संक्रांति का पर्व आनंद के साथ मनाया। उन्होंने गिप्पी गेंद खेली, साइकिलिंग की तथा पतंग भी उड़ाई। श्री शुक्ल नगरनिगम व अन्य विभागों के समन्वय से इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष होगा। महिला बाल विकास विभाग के स्टाल में उप मुख्यमंत्री ने सौभाग्यवती महिलाओं को सुहाग सामग्री का वितरण किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

आनंद उत्सव में विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन हुए। नागरिकों व बच्चों ने उत्साह पूर्वक गिप्पी गेंद, रस्साकसी, बोरारेस, नीबू-चम्मच दौड़, साइकिलिंग व पतंगबाजी की। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने राई नृत्य, पंजाबी नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। तिल व लाई के लड्डू से लोगों ने मुंह मीठा किया। क्लू-साइकिलिंग, बलून प्रतियोगिता, कुर्सीरेस प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगरनिगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगरनिगम रीवा डॉ. सौरभ सोनवणे, वरिष्ठ साहित्यकार श्री चन्द्रिका प्रसाद चन्द्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार-गण विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने रीवा-व्यौहारी मार्ग स्थित अमिलकी गांव में नहर पर 4 करोड़ रूपये की लागत से बनाये जा रहे लघु पुल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि तत्परता से पूरी गुणवत्ता के साथ नियत समय सीमा में पुल का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।

 

 

Next Post

अयोध्या की तरह होगा चित्रकूट धाम का विकास: यादव

Tue Jan 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट धाम का विकास अयोध्या की तरह ही जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज कुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के […]

You May Like

मनोरंजन