दीपके और नेहा की गिरफ्तारी पर भड़के स्टालिन, हिरासत का स्थान छिपाने को बताया गैर-कानूनी और अमानवीय

दोनों नेताओं को एसआईआर विवाद को लेकर आदेशों का उल्लंघन करने, विरोध-प्रदर्शन करने और मुख्य चुनाव आयुक्त सी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता और केंद्र की भाजपा सरकार के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा, “अभिजीत दीपके कहां हैं? नेहा कहां हैं? कहां रखा गया है, इसकी जानकारी दिये बिना उन्हें हिरासत में रखना सरासर गैर-कानूनी और बेहद अमानवीय है।”

श्री स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का दमन बंद करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस आंदोलन को कुचलने की हर कोशिश इसे और मजबूत ही बनायेगी। उन्होंने सीजेपी, एसएफआई, आईसा के साथ सुश्री आइशी घोष, श्री सौरव दास, श्री आशुतोष रांका, श्री ध्रुव राठी को टैग कर पोस्ट किया, “ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा। केंद्र की भाजपा सरकार के पास और कोई चारा नहीं है।”

 

Next Post

जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri Oct 16 , 2026
सिंगरौली । बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कचारी में बकरी से फसल को नुकसान पहुंचने की बात पर हुए विवाद में मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान जगदीश प्रसाद कोल उम्र 39 वर्ष पिता रामप्रसाद कोल निवासी कचारी के रूप […]

You May Like

Play sound