इछावर। ग्राम दुदलाई में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों और हंसिया से हमला कर दिया. हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, दुदलाई में दोनों पक्षों के बीच खेत की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों और हंसिया से हमला कर दिया. हमले में तीन लोग घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है.
