जबलपुर: साहब..हमने लोन नहीं लिया है, फाइनेंस कर्मचारी 45 लाख रूपए का लोन लेने की बात कहते हुए मकान पर कब्जा करने पहुंच गए और अभद्रता की। इसके साथ ही मारपीट भी की है। लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है जिसकी जांच कराई जाए। ये शिकायत हनुमानताल लाल कुआं निवासी रत्नमाला जैन ने पुलिस अधिकारियां से की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मछरहाई में श्रृंगार सामग्री की दुकान है ।
26 मई को एक निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी पहुंचे जिन्होने कहा कि तुमने मकान गिरवी रखकर 45 लाख रुपए का लोन लिया है। मना करने की बात पर मारपीट की और मकान पर कब्जा करने पहुंच गए थे। उनके मकान पर किसी ने फर्जी तरीके से लोन लिया है। जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।
