शिक्षा जिम्मेदारी नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इंदौर: डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट डीसीबीएम के बीबीए बैच 2023-26 का दीक्षांत समारोह डेली कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया. समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष महाराजा विक्रम सिंह जी पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ बोर्ड के सदस्य नीलेश अग्रवाल, एडवोकेट राहुल सेठी, नवनीत बागड़ी और करण नरसरिया भी शामिल हुए, वहीं, शक्ति ग्रुप के डायरेक्टर अंकित पाटीदार तथा आईएमएस, डीएवीवी के प्रोफेसर डॉ. रजनीश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सोनल सिसोदिया के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक भावपूर्ण भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. समारोह के दौरान शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न बैच अवॉर्ड्स प्रदान किए गए.

इसके साथ ही संस्थान की ओर से स्नातक होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष केक कटिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया. अपने संबोधन में महाराजा विक्रम सिंह जी पुआर सहित अन्य वक्ताओं ने स्नातकों को बधाई देते हुए जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, नैतिक मूल्यों का पालन करने और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल करियर निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है

Next Post

मसाला निर्माण इकाइयों पर छापे, हजारों किलो स्टॉक जब्त

Sun May 31 , 2026
इंदौर:खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संभागीय खाद्य उड़नदस्ता, इंदौर ने जिले की विभिन्न मसाला निर्माण इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान कुल 9 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि संदेहास्पद पाए गए 3396 किलोग्राम मसालों का स्टॉक जब्त कर […]

You May Like