हिंडालको महान की अनूठी हरित पहल

बरगवां : पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए हिंडालको महान ने एक अभिनव पहल शुरू की है। अब इकाई से जुड़ने वाले प्रत्येक नए अधिकारी एवं कर्मचारी का स्वागत पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि पौधरोपण के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल के तहत प्रत्येक नया सदस्य अपने परिवार के साथ अपने नाम से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेगा और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएगा।

अभियान के प्रथम चरण में हाल ही में नियुक्त 30 नए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने नाम से पांच-पांच पौधे रोपित किए। इस प्रकार कुल 150 पौधे लगाकर हरित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया गया। कंपनी का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे को संरक्षित कर उसे विकसित वृक्ष बनाना है। हिंडालको का मानना है कि जिस प्रकार एक छोटा पौधा समय के साथ विशाल वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण को लाभ पहुंचाता है, उसी प्रकार प्रत्येक कर्मचारी भी अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से संगठन की प्रगति में अहम भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में इकाई प्रमुख लिनु पंचमन एवं उनकी धर्मपत्नी अनुजा पंचमन, मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा, रणधीर वत्स, कॉर्पोरेट लॉजिस्टिक्स हेड सुकांता दास, क्लस्टर लॉजिस्टिक्स हेड नितिन, लॉजिस्टिक्स हेड दिग्विजय सिंह, राकेश यादव, संजय सिंह, प्रणव सोनी, जेनीए श्वेता, दीपक तिवारी सहित सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने कहा कि यह पहल प्रकृति के प्रति संगठन की जिम्मेदारी और कर्मचारियों की सहभागिता का प्रतीक है। वहीं मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि यह अभियान कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करेगा। हिंडालको महान की यह पहल हरित एवं सतत भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी

Next Post

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला सम्मेलन आज, सम्मिलित होंगे राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष

Thu Jul 16 , 2026
ग्वालियर:आज 16 जुलाई, गुरुवार को बाल भवन में शाम 4 बजे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार के साथ भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर महानगर के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, […]

You May Like