राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आज बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल गोली

ग्वालियर: आज 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कृमि संक्रमण से बचाव हेतु एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। यह गोली सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, मदरसों अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रावास, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में खिलाई गई। जो बच्चे आज किसी कारणवश गोली नहीं खा पाते हैं तो उन्हें 9 अक्टूबर को माप अप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने बताया कि कृमि परजीवी होते हैं जो जीवित रहने के लिए मनुष्य की आंत में रहते हैं। कृमि मानव शरीर के ज़रूरी पोषक तत्व को खाते हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी(एनीमिया ), कुपोषण,थकान,पेट दर्द एवं पढ़ाई में मन नहीं लगना जैसी समस्याएं होती हैं। कृमि मुक्ति हेतु लक्षित समूह में 1 से 2 वर्ष तक की आयु के बच्चों को आधी गोली पीस कर साफ़ पानी में मिलाकर देना है। 2 से 3 वर्ष की आयु के बच्चों को 1गोली पीस कर साफ़ पानी में देना है, 3 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को 1 गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी। ध्यान रखें बच्चों को खाली पेट गोली नहीं देना है। डॉ सागर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है वे अपने बच्चों को कृमि की गोली अवश्य खिलाएं।

Next Post

पेयजल की बर्बादी को रोकने चलाएं जन जागरुकता अभियान

Tue Oct 6 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने टीएल बैठक में जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान सहित विभागों की योजनाओं की समीक्षा की. कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरती जाए और आवेदकों को वास्तविक राहत मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. बैठक में जिले में औसत से […]

You May Like