नेपाल के साथ सीमा पार विद्युत पारेषण के लिए बनेंगे 400 केवी के दो लिंक

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (वार्ता) भारत और नेपाल के बीच सीमा पार विद्युत पारेषण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की पावरग्रिड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण दो संयुक्त उपक्रमों का गठन करेगी जो दो पारेषण लिंक का निर्माण करेंगी।

ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और उनके नेपाल के समकक्ष कुलमन घीसिंग की मौजूदगी में दोनों कंपनियों ने संयुक्त उपक्रमों के गठन के लिए बुधवार को दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये। इनमें से एक संयुक्त उपक्रम नेपाल में और एक भारत में पंजीकृत होगा।

दोनों कंपनियां मिलकर 400 केवी के दोहरे सर्किट वाले दो पारेषण लिंक का निर्माण करेंगी। एक लिंक नेपाल के इनारुवा और भारत में बिहार के न्यू पूर्णिया के बीच और दूसरा नेपाल के दोदोधारा स्थित लमकी भारत में उत्तर प्रदेश के बरेली के बीच बनेगा। दोहरे सर्किट के लिंक होने से नेपाल से भारत और भारत से नेपाल दोतरफा बिजली का आदान-प्रदान संभव हो सकेगा।

इससे पहले श्री घीसिंग ने श्री लाल के आवास पर क्षेत्रीय ग्रिड कनेक्टिविटी सहित विद्युत क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा के लिए कार्यनीति पर उनके साथ चर्चा की। इस दौरान नेपाल में जलविद्युत परियोजनाओं के विकास की प्रगति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय ग्रिड कनेक्टिविटी पहलों पर भी विचार-विमर्श किया, जिसका उद्देश्य सीमा पार बिजली व्यापार को सुगम बनाना, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करना और भारत तथा नेपाल के बीच स्वच्छ ऊर्जा संसाधनों के व्यापक एकीकरण को बढ़ावा देना है।

 

 

Next Post

रुपया सात पैसे मजबूत

Wed Oct 29 , 2025
मुंबई, 29 अक्टूबर (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से बुधवार को रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.22 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा मंगलवार को 10 पैसे टूटकर 88.29 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। विदेशी संस्थागत […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।