शांति भंग कर रहे युवक को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

जबलपुर: शनिवार रात्रि मुख्य स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 के कटनी छोर की ओर एक युवक आने-जाने वाले यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं विवाद कर शांति भंग कर राह था। जिसके व्यवहार से यात्रियों में भय एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही थी तथा विवाद बढ़कर अप्रिय घटना का रूप ले सकता था।

तभी मौके पर उपस्थित जीआरपी स्टाफ द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई, किन्तु उसके द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियां जारी रखने पर उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप उर्फ गज्जी पिता भारत वामने, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खिरकिया, थाना छीपावद, हरदा और हाल पता अन्ना मोहल्ला, थाना सिविल लाइन, जिला जबलपुर बताया।आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा उसे एसडीएम, रांझी संभाग, जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Next Post

एसबीसी चुनाव: दिनेश शुक्ल पहुचें पहले स्थान पर

Sun Jun 21 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के चौथे दिन ग्वालियर के अधिवक्ता दिनेश कुमार शुक्ल 267 मतों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और आगामी चरणों में परिणामों में […]

You May Like