
रीवा।दस दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. गणेश उत्सव का आगाज बुधवार से होगा. घरो और पंडालो में प्रथम पूज्य श्रीगणेश विराजे जाएगे. मिट्टी और गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओ को लेकर लोगो को प्रोत्साहित किया गया है. ज्यादातर मिट्टी से बनी प्रतिमाएं लोग रख रहे है.
शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीगणेश की स्थापना की जायेगी. सुबह और शाम को शुभ मुहूर्त बताया गया है. मंगलवार को गणेश प्रतिमाएं लेने के लिये भीड़ लगी रही. शिल्पी प्लाजा, फोर्ट रोड़, अमहिया, सिरमौर चौराहा सहित विभिन्न स्थानो पर गणेश प्रतिमाओ की दुकान सजी रही, जहा लोगो ने मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं ली. कई प्रतिमाएं विशेष आर्डर पर पंडालो में बनाई गई, जहा मूर्तिकारो से प्रतिमाएं ली गई. पंडालो में सजावट के काम को अंतिम रूप दिया गया. बुधवार को शुभ मुहूर्त में भगवान गणपति की स्थापना की जायेगी. अस्थाई रूप से दस दिनो के लिये स्थापना की जाती है और उसके बाद प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाता है. देर रात तक गणपति के जयकारे लगते रहे. शास्त्री मान्यताओ के अनुसार भद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बुधवार के दिन बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश का मध्यान्ह काल में प्रकट्य हुआ था. इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार को ही पड़ रही है और कई योग के साथ गणेश उत्सव शुरू होगा. कई सालो बाद गणेश चतुर्थी बुधवार को पड़ रही है. लोगो में उत्साह है शहर और गांव तक पंडालो एवं घरो में लोग भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं रखकर दस दिन तक पूजा करते है. अमहिया के राजा इस बार भी आकर्षण का केन्द्र है.
आज रहेगा अवकाश
बुधवार गणेश चतुर्थी पर सामान्य अवकाश रहेगा, 27 अगस्त को पूर्व घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है. इसके पूर्व ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई थी, अब गणेश चतुर्थी पर अवकाश रहेगा. रीवा एवं मऊगंज कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की थी. अब सामान्य अवकाश रहेगा, जिसमें सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान बंद रहेगे.
