सतना में तेज हवा-बारिश से गर्मी से राहत

सतना: जबरदस्त उमस भरी गर्मी को झेलते आ रहे नगरवासियों को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिली है. मौसम कार्यालय के अनुसार रविवार को शहर में 10.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई.रविवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था. लेकिन दोपहर बाद बादलों का जमघट बढऩे लगा. जिसके चलते कुछ देर बाद ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरु हो गई.

इन दिनों आम तौर पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने के कुछ देर बाद ही मौसम साफ हो जाया करता था. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ और लगभग घंटे भर तक रुक रुक कर बारिश होती रही. लेकिन शाम होने पर ठंडी हवाओं के चलने से मौसम काफी हद तक खुशनुमा हो गया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम में इसी तरह का फेरबदल देखने को मिल सकता है. हवा में नमी की मात्रा व तापमान बढऩे के साथ ही स्थानीय प्रभावों की सक्रियता के चलते विंध्य में अलग अलग स्थानों पर छुटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. लेकिन जब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो जाता तब तक विंध्य में उमस भरी गर्मी का असर बरकरार रहेगा.

Next Post

MP: राष्ट्रीय कराटे में 68 पदकों की धमाकेदार जीत, बीना की अन्नपूर्णा झा को दो स्वर्ण

Mon Jun 2 , 2025
बीना: जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में अमेचर कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन (AKDA) के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 68 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इन पदकों में 23 स्वर्ण, 28 रजत और 17 कांस्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने भाग […]

You May Like