एसबीसी चुनाव: दिनेश शुक्ल पहुचें पहले स्थान पर

जबलपुर: मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के चौथे दिन ग्वालियर के अधिवक्ता दिनेश कुमार शुक्ल 267 मतों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और आगामी चरणों में परिणामों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। बता दें कि मुख्य चुनाव अधिकारी एस.के. पालो तथा सहायक चुनाव अधिकारियों ज्ञानेंद्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी के अनुसार इस चुनाव के माध्यम से मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के 23 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।

मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो के अनुसार अब तक प्रदेश की 33 तहसीलों के कुल 4519 मतों की गणना की जा चुकी है। इनमें 4357 मत वैध पाए गए, जबकि 162 मत निरस्त घोषित किए गए हैं। मालूम हो कि अब सोमवार को भोपाल की महत्वपूर्ण मतपेटियां खोली जाएंगी, जिनके बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Next Post

दंड प्रावधानों और जुर्माना राशि में हुआ संशोधन

Sun Jun 21 , 2026
जबलपुर: रेल यात्रियों की सुविधा, रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने तथा रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल अधिनियम, 1989 की विभिन्न धाराओं में संशोधित दंड एवं जुर्माना प्रावधान 19 जून से प्रभावी हो गए हैं। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना […]

You May Like