पांच शवों को देख कांपी रूह, सिसकियों के बीच 800 किमी का सफर

जबलपुर: राजस्थान में हुए एक्सीडेंट के बाद जबलपुर में रहने वाले पांच परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन जिगरी यारों समेत पांच की मौत से मातम पसरा हुआ है। शहर से रवाना होकर रविवार सुबह जयपुर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में उनके अपनों का पीएम हुआ इसके बाद शवों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। एक साथ अपनों की लाशें देख परिजनों की रूह काप उठीं थी चीत्कार मच गई। परिजन शवों से लिपटकर रोते बिलखते रहे। दोपहर में राजस्थान से जब अपनों के पार्थिव शरीर लेकर परिजन वहां से रवाना हुए तो सिर्फ चीखें और सिसकियां थीं। लगभग 800 किमी का सफर अपनों की लाशें कफन में लिपटीं थी। मृतकों के माता पिता बेसुध है। पथराई आँखें से ईश्वर से सवाल कर रहे थे। आज सुबह शवों को लेकर एसी एम्बुलेंस जबलपुर पहुुंचेगे इसके बाद पांचों शवों का अंतिम संस्कार होगा।

विदित हो कि तीन जिगरी यार समेत पांच लोग जबलपुर से उज्जैन घूमने गए थे वहां से अचानक खाटू श्याम जाते समय उनकी कार राजस्थान के चाकसू में शनिवार सुबह पांच बजे कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई थी। सडक़ हादसे में जान गंवाने वाले मदर टेरेसा कटंगी रोड निवासी अनुराग, पीयूष राय, रोहित जिगरी यार थे । कार अनुराग चला था। दोस्तों के साथ रेशमा श्रीवास्तव निवासी नक्षत्र नगर एवं उनका भतीजा शानू सदन निवासी भी साथ में था। उनकी कार जयपुर की ओर से जैसे ही चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास पहुंची थी तभी वहां खड़े एक ट्रेलर से उनकी टक्कर हो गई थी। हादसे मेंं पांचों की मौत हो गई थी। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान रेशमा श्रीवास्तव ने ही बनाया था। 12 फरवरी को सभी लोग कार से उज्जैन पहुंचे थे वहांं श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए थे इसके बाद 13 फरवरी की रात वे खाटू श्यामजी के लिए रवाना हुए थे जो उनका अंतिम सफर रहा। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है वे इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे कि जो बच्चे मुस्कुराते हुए घरों से निकले थे वे अब इस दुनिया में नहीं रहे है। वहीं चाकसू पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह 8:30 बजे पीएम, ढाई बजे सौंपा शव
जयपुर के चाकसू थाना प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि परिजन सुबह जबलपुर से पहुंच गए थे उनकी मौजदूगी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे पीएम हुआ । इसके बाद दोपहर ढाई बजे के आसपास शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। सफर 800 किमी का है । सुबह चार से पांच बजे तक वे जबलपुर पहुंचेंगे।
एक एसी एम्बुलेंस में पांच शव
जिगरी यारों ने साथ जिया और साथ ही दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। रविवार को उनके शवों को एक साथ एक ही एसी एम्बुलेंस में रखकर जबलपुर के लिए रवाना किया गया है।
घरों में सन्नाटा
जिस घर में अपनों के आने की खुशियों की आहट होनी थी, वहाँ आज भारी सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर के नक्षत्र नगर, मदर टेरेसा, कटंगी रेाड , खेरमाई मंदिर के पास, सदर मेंं मातम पसरा हुआ है

Next Post

शिवपुरी में वकील हत्याकांड: शॉर्ट एनकाउंटर में तीन शूटर गिरफ्तार, एक जख्मी

Sun Feb 15 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और चुनावी रंजिश हत्या का कारण सामने आया है। […]

You May Like