रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर स्थिर

मुंबई, 29 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को ऐतिहासिक निचले स्तर पर कायम रहा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.9950 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 31.25 पैसे टूटकर 91.9975 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

रुपया आज 4.75 पैसे की मजबूती के साथ 91.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बीच कारोबार में 91.82 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। हालांकि बाद में यह दबाव में आ गया और 92 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही नरमी से रुपये को समर्थन मिला। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।

 

Next Post

चावल, गेहूं सस्ता; खाद्य तेल, दालों में घटबढ़

Thu Jan 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं भी सस्ता हुआ। वहीं चीनी की कीमतों में टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 11 रुपये […]

You May Like