
इंदौर: शहर में आग से बचाव का प्रबंध नहीं करने के खिलाफ आज से प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की. कार्रवाई के तहत कई संस्थानों और निजी व्यवसाय प्रतिष्ठानों को सील किया गया.अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आज जूनी इंदौर, मल्हारगंज और बिचौली हप्सी क्षेत्रों में प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई की. इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं होने पर प्रतिष्ठान सील किए गए. कार्रवाई के तहत एसडीएम घनश्याम धनगर, निधि वर्मा, अजय भूषण शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान भंवरकुआँ स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम, सुकून सिग्नेचर होटल, भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित लाइब्रेरी एवं जिम, टावर चौराहा स्थित विनर्स कोचिंग क्लास, रेमंड शोरूम एवं दुकानों पर जांच कर गई. विभिन्न क्षेत्रों की कार्रवाई में तहसीलदार नारायण नांदेडा,राकेश सस्तिया,अपर तहसीलदार कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार ओंकार मनाने,धीरेश सोनी, देवेन्द्र कछवाहा भवन अधिकारी सत्येंद्र राजपूत एवं भवन निरीक्षक टीना सिसौदिया एवं भवन निरीक्षक विनोद मिश्रा, पटवारी राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह,अवनीश मिश्रा,नितिन अटोड़े, गितेश तिवारी,आनंद रैदास सही क्षेत्र के पटवारी, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा निगम के कर्मचारी मौजूद थे.
यहां भी की कार्रवाई
इसी तरह गीता भवन चौराहे पर तुलसी टॉवर की दुकानों, टैरेस पर कैफे एवं टर्फ, नेक्सा मारुति शोरूम तथा इंडस्ट्री हाउस चौराहा पर महिदपुर वाला फर्नीचर, मल्हारगंज क्षेत्र में नवल सेक्टर-सी टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, राज मोहल्ला, जवाहर मार्ग स्थित होटल वर्ल्ड, स्कीम क्रमांक-54 स्थित सुपरनाय बिल्डिंग के बेसमेंट में अमृत भोग कैफे, बिचौली हप्सी के उमरीखेड़ा में होटल मेगनेट में अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई की गई
