ग्वालियर में बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, रैली-जुलूस पर प्रतिबंध

ग्वालियर। ग्वालियर जिले की सीमा में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस व चल समारोह इत्यादि बिना सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। विभिन्न धार्मिक त्यौहारों, सामाजिक एवं शासकीय व राजनैतिक कार्यक्रमों के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत इस आशय का प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक अनुविभाग की सीमा में प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा एक से अधिक अनुविभागों में अपर जिला दण्डाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना होगी।

जिला दण्डाधिकारी ने इस आदेश के जरिए किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय की भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री का प्रसारण, भ्रामक अथवा अफवाहपूर्ण संदेशों का प्रसार तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियां भी प्रतिबंधित की गई हैं। ऐसी गतिविधियों पर प्रशासन व पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने बाजारों, मॉल, सार्वजनिक मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, जन-जीवन को सुरक्षित रखने तथा लोक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी द्वारा परीक्षण उपरांत आवश्यक छूट प्रदान की जा सकेगी।

Next Post

जयपुर पंचायत चुनाव में मतदान तेज, दोपहर 3 बजे तक 60.56% वोटिंग; मौजमाबाद में लाठी-डंडे चले, चौमूं में निर्वाचन आयुक्त ने किया निरीक्षण

Sat Oct 24 , 2026
जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी रहा। दोपहर 3 बजे तक 60.56% मतदान दर्ज किया गया। मौजमाबाद के नागौरी मोहल्ले में चुनावी तनाव के बीच लाठी-डंडे चलने की घटना हुई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। राज्य निर्वाचन आयुक्त […]

You May Like