पंचांग 27 जून 2025:-
रा.मि. 06 संवत् 2082 आषाढ़ शुक्ल द्वितीया भृगुवासरे दिन 12/59, पुनर्वसु नक्षत्रे दिन 9/31, व्याघात योगे रात 12/11, कौलव करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 27 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में हानि होगी, वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी, व्यय और संतान की चिन्ता से मन विचलित रहेगा, वर्ष के मध्य में राज्य सम्मान मिलेगा, सामाजिक प्रभाव बना रहेगा, शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अध्ययन में मन लगेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में नुकसान होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यय और संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी, मन विचलित रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, अध्ययन में रूचि रहेगी, क्रोध की अधिकता रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक सुख और सौहार्द्र बना रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.
———————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 27 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल, दयालु, सहनशील, न्यायप्रिय, एवं कुछ क्रोधी स्वाभाव का होगा, नौकरी में उच्च पद प्राप्त करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा, धार्मिक विचारों का होगा, ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.
———————————————————
मेष- किसी की मुलाकात मधुर रिश्तों में बदल सकती है, धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होगा, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो में रूचि रहेगी.
वृषभ- सुख सुविधा के सामान पर खर्च होगा,आजीविका की समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, कोर्ट कचहरी के कार्य सफल होंगे.
मिथुन- धर्म कर्म में आस्था बढेगी, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, अधिनस्थों एवं रक्त संबंधियों का सहयोग मिलेगा, कार्य सिद्धि सरलता से प्राप्त होगी.
कर्क- विवाद से बचें, रूखेव्यवहार से मित्र नाराज हो सकते हैं, नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होने का योग है, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.
सिंह- भय की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे, व्यर्थ की बातों में समय व्यतीत होगा, श्रम साध्य कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.
कन्या- अटका धन वसूल होगा, संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, दैनिक कार्यो में परेशानी होगी.
तुला- जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किलें टलेंगी, किसी को सहयोग देना पड़ेगा, प्रिय मुलाकात होगी, संतान आदि की समस्या का सरलता से समाधान होगा.
वृश्चिक- राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, कानूनी मामले वक्त पर सुलझेंगे, अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, किये गये प्रयास सफल होंगे.
धनु- धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में संतोष रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी.
मकर- व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा, अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी, शारीरिक शिथिलता रहेगी, वाद विवाद से बचने का प्रयास करें.
कुम्भ- विपरीत हालात में समझौता करने में भलाई है, पुराने कर्ज की परेशानी रहेगी, पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा, व्यवसायिक शिथिलता रहेगी.
मीन- नए संपर्क बनेंगे, विवाद से बचना चाहिये, लेदेकर काम बना लेंगे, महत्वपूर्ण कार्यो में अवरोध होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखें.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, सोना, प्लेटिनम, के भाव में तेजी होगी, गुड़ खांड़, चीनी के भाव में उतार चढाव की चाल रहेगी, व्यापारी बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 2212 है.
———————————————————
