सतना: जिला शिक्षा अधिकारी टी पी सिंह ने दो शिक्षको के विरूध कदाचरण का दोषी मानते हुए कार्यवाही की है.शा उमावि पहाड़ी विकासखण्ड उचेहरा के प्राचार्य के प्रतिवेदन पर कार्यवाही करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला जमुनियां में पदस्थ सहायक शिक्षक संत सिंह को संस्था के कर्मचारियों के साथ नशे की हालत में अभद्रता एवं गाली-गलौच करने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है.निलम्बित शिक्षक का निलम्बन अवधि में मुख्यालय मझगवां विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी में पदस्थ किया गया है.
इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला बडगड़ी में पदस्थ गुरूजी अहिवरण सिंह को भी नशे की हालत में संकुल में पहुचकर उपस्थित लोगों के साथ अभद्रता करने के आरोप के प्रथम द्रष्टा मिले साक्षय के आधार पर कार्यवाही किए जाने के लिए जिला शिक्षा केन्द्र के जिला समन्वयक को निर्देशित किया है.श्री सिंह को भी कदाचरण का दोषी पाया गया है.
