संकल्प, समर्पण व अनुशासन से जुडी है सफलता

सीधी: स्थानीय श्री गणेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पडऱा में संयुक्त शिक्षा संकाय (बीएड व डीएलएड) श्री गणेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कमला मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन और श्री गणेश एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की ओर से गिरिजा ऑडिटोरियम में सृजन-3 थीम के तहत वार्षिक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन बहुत जोश और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं ने संदेशपरक एजुकेशनल सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों के द्वारा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्रीगणेश शिक्षा समिति के चेयरमैन एम.पी.शर्मा, विशिष्ट अतिथि संस्था के निदेशक नीरज शर्मा, सहायक निदेशक अरुण ओझा, शिक्षा संकाय से प्राचार्य धनंजय सिंह, प्राचार्य वी.के.सिंह और कमला कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रोहित सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।

उसके उपरांत कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, गजल, समूह व एकल नृत्य, नाटक, वीर रस कविता और शिक्षाप्रद विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रस्तुती देकर अपना टैलंट दिखाया। श्री गणेश एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्राचार्य इन्द्रजीत सिंह ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों और छात्रों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान का संक्षिप्त विवरण दिया। जिसमें कॉलेज का आदर्श वाक्य, इतिहास और प्रतिष्ठा के साथ-साथ हाल की उपलब्धियां शामिल थीं।

Next Post

5वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा में नकल पर केंद्राध्यक्ष को नोटिस

Mon Mar 3 , 2025
सुसनेर:नगर में बोर्ड पैटर्न पर चल रही कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं में नकल कराए जाने का मामला सामने आने के बाद सुसनेर के बीआरसी घनश्याम पाटीदार ने बताया कि आज सोमवार को नगरीय क्षेत्र में बनाए गए पांचों ही परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष को […]

You May Like

मनोरंजन