सतना :मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह शुक्रवार को सतना जिले के प्रवास के दौरान धारकुण्डी स्थित श्री परमहंस आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रम्हलीन स्वामी सच्चिदानंद महाराज की समाधि के पावन दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
दर्शन के पश्चात मंत्री श्री कुशवाह ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पावन स्थल जीवन को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने गुरुकृपा सदैव बनी रहने की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
