नगर निगम को मिली सीएनजी प्लांट के लिए जमीन

इंदौर: शहर में नगर निगम द्वारा कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने और निपटान के अलग- अलग क्षेत्रों प्लांट स्थापित करने योजना बनाई गई है. उसी के तहत शहर के पश्चिम क्षेत्र में दो स्थानों पर दो बायो सीएनजी प्लांट लगाने की योजना है. एक प्लांट बनाने के लिए नगर निगम को धार रोड पर जमीन मिल गई है. जमीन दो पंचायतों की संयुक्त है, जो प्लांट के लिए पर्याप्त है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पिछले दिनों नगर निगम के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर शहर में दो नए सीएनजी बायो गैस प्लांट लगाने की जानकारी दी थी. इसके तहत शहर के पश्चिम क्षेत्र में कैट और पितृ पर्वत के पास प्लांट स्थापित होंगे. बताया गया था कि दोनों क्षेत्र में तीन-तीन टन कचरे के प्लांट लगेंगे. नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत कैट क्षेत्र के ग्राम सिंहासा और बाक पंचायत की 8 एकड़ जमीन तय कर ली है. उक्त इलाका कैट से लगा हुआ है.

नगर निगम प्लांट स्थापित करने का काम जल्द ही शुरू करने की तैयारी कर रहा है. यदि कोई रुकावट नहीं आई तो अगले महीने एक प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है. ध्यान रहे कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान में देश में सबसे पहले कचरे से सीएनजी गैस बनाने की शुरुआत की गई थी. अभी देवगुराड़िया प्लांट पर 8 टन कचरे से बायो सीएनजी गैस का उत्पादन किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा देवगुराडिया बायो सीएनजी गैस प्लांट की क्षमता का भी विस्तार किया गया है. यह बात अलग है कि पीपीपी मॉडल पर तैयार प्लांट की गैस कंपनी दूसरी कंपनियों को बेच रही है.

आठ एकड़ जमीन मिली
स्वच्छता प्रभारी अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि नगर निगम को 8 एकड़ जमीन मिल गई है. जमीन सिंघाड़ा और बांक ग्राम पंचायत की सीमा पर है, जिसमें आधी आधी जमीन दोनों गांव की है. सीएनजी प्लांट का निर्माण कार्य का काम जल्दी ही शुरू करने की तैयारी है.

Next Post

रामायण 2 के बाद ब्रह्मास्त्र 2 में लौटेंगे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण की भी एंट्री की तैयारी

Thu Aug 20 , 2026
मुंबई, अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर फिल्म में शिवा और देव का डबल रोल निभा सकते हैं। आलिया भट्ट की वापसी तय मानी जा रही है। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक […]

You May Like