ग्वालियर: चेतना मंच द्वारा आज रात्रि दशहरे के अवसर पर नवीन दशहरा मैदान शताब्दीपुरम में आयोजित किये जा रहे 21 वें दशहरा समारोह में 103 कलाकारों द्वारा रामचरितमानस पर आधारित नृत्य नाटिका ” श्री राम कथा” की मनमोहक प्रस्तुती होगी। कार्यक्रम का समापन आकर्षक आतिशबाजी एवं रावण दहन के साथ होगा। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी नितिन मांगलिक को “पुरुषोत्तम सम्मान ” से सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्य आतिथि विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर होंगे।अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महपौर श्रीमती शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा , विधायक सतीश सिकरवार.म.प्र. बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव एवं मुन्नालाल गोयल उपस्थित रहेंगे। चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारम्भ महेश खण्डेलवाल की स्मृति में स्थापित ” पुरुषोत्तम सम्मान ” को प्रदान कर किया जायेगा। यह सम्मान प्रतिष्ठित समाजसेवी नितिन मांगलिक को प्रदान किया जायेगा।
