गौतम नगर थाने के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने में प्रधान आरक्षक भी झुलसा

भोपाल: गौतम नगर थाने में शिकायत लेकर आए एक 21 वर्षीय युवक ने रविवार दोपहर को खुद आग के हवाले कर दिया. इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई. घटना के दौरान एक प्रधान आरक्षक के हाथ भी झुलस गया. अब पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय राहुल पंथी नामक का युवक थाने पहुंचा. उसका आरोप था कि पायल नाम की युवती उसके उधार के पैसे नहीं लौटा रही है.

इसके साथ युवती उस पर गलत आरोप लगा रही है. राहुल ने पुलिस को बताया कि टीला जमालपुरा में रहने वाली युवती के परिजन भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं. इस दौरान गौतम नगर थाने में डयूटी ऑफिसर ने राहुल से टीला जमालपुरा थाने में रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराने का सवाल किया, तभी राहुल गुस्से में आ गया और थाने के गेट के सामने खुद को आग के हवाले करने की कोशिश की. निवासी गौतम नगर कॉलोनी निवासी राहुल के साथ इस दौरान उसकी मां भी साथ में थी. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान थाने के प्रधान आरक्षक प्रवीण ठाकुर जब राहुल को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका हाथ भी आग से झुलस गया. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

Next Post

बहुजन बौद्धिक शिखर सम्मेलन: 20 साल के कुप्रबंधन ने छीना 50 लाख बच्चों का भविष्य

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को भोपाल में आयोजित बहुजन बौद्धिक शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के पालन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।इस कार्यक्रम में गुरदीप सिंह सप्पल, उदयन वाजपेयी, बादल सरोज, किरण अहिरवार सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित […]

You May Like

Play sound