सौगात : 8.45 लाख बच्चों को 489 करोड़ की फीस प्रतिपूर्ति

हरदा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खिरकिया में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राज्य स्तरीय फीस प्रतिपूर्ति कार्यक्रम में बड़ी सौगात दी। उन्होंने 20,652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। यह राशि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत 8 लाख 45 हजार बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिरकिया क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। साथ ही जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ पात्र लाभार्थियों को वितरित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

ऑटो-कार में भिड़ंत, 4 घायल

Mon Sep 29 , 2025
सिवनी: जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में खेरमाई चौराहे के पास रात्रि के समय एक सड़क हादसे में ऑटो और कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर […]

You May Like