नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज़ को समाज को राह दिखाने वाला प्रकाश पुंज बताया।
श्रीमती गुप्ता, ब्रह्माकुमारी संस्था के यहां डेरावाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि यह संस्था निःस्वार्थ भाव से समाज में चरित्र, नैतिकता और आत्मिक शांति के संस्कार स्थापित कर रही है। मानवता को सही दिशा देने वाला उनका जीवन-मूल्य अब एक आंदोलन बन चुका है।
माउंट आबू से आयीं ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने संकल्पों की सकारात्मकता के लिए राजयोग का अभ्यास करने की प्रेरणा दी।
