भोपाल। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद पद्मावती संभाग की माता त्रिशला शाखा, लालघाटी द्वारा श्रुत पंचमी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिनशासन की प्रभावना के लिए श्रुत स्कंध का निर्माण किया गया तथा शास्त्रजी का आकर्षक श्रृंगार एवं विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद सुसज्जित जिनवाणी की भव्य श्रुत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं ने शास्त्रजी को मस्तक पर धारण किया, मंगल कलश व ध्वज लेकर सहभागिता की और जिनवाणी संरक्षण के संकल्प से जुड़े स्लोगन प्रदर्शित किए। केंद्रीय मंत्री एवं प्रांतीय संगठन मंत्री मीना पवैया के मार्गदर्शन में ध्वज वंदन और सामूहिक संकल्प कार्यक्रम हुआ। बाद में जिनवाणी की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्रुति जैन, मिली जैन, नम्रता जैन सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
