
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत मिथलापुरी निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी को एक्सिस सवार लुटेरों ने पहले दमोहनाका चौराहे से लिफ्ट दी इसके बाद कृषि मंडी के पहले रोककर डरा धमकाकर नकदी, सोने की चेन लूट ली।
पुलिस के मुताबिक गुरूवार को राकेश कुमार जैन 63 वर्ष निवासी मिथलापुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फैक्ट्री से रिटायर्ड कर्मचरी है उसके दोस्त सत्यप्रकाश कुशवाहा ने उसे दमोहनाका चौराहे पर छोड़ा था जिसके बाद वह आटो का इंतजार कर रहा था तभी 2 अज्ञात लडक़े सफेद रंग की एक्सिस स्कूटी से आये और उससे पूछे कि कहां जाना है उसने विजयनगर तक जाना बताया तो उन्होंने दीनदयाल तक छोडऩे कहा तो वह उनके साथ उनकी एक्सिस स्कूटी में बैठ गया, उन्होंने कृषि मंडी के पहले गाड़ी रोक लिये और उससे पैसे मांगे तो उसने 100 रूपये दिये तो बोले पूरा पैसा चाहिये और उसे डरा धमकाकर उससे 3 हजार रूपये ले लिये जब वे जाने लगे तो उसने अपना मोबाइल निकालकर उनकी फोटो खींचना चाहा तो उनमें से एक लडक़ा पीछे बैठा था जिसने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल नीचे गिरा दिया और उसके गले में सोने की चैन जिसमें सोने का लाकेट लगा था छीन लिया। दोनों लडक़े एक्सिस स्कूटी से भागने लगे उसने पकडऩे का प्रयास किया तो वह गिर गया, जिससे वायें पैर के घुटने हाथ में चोट आयी वह एक्सिस का नम्बर नहीं देख पाया।
