ग्वालियर: मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्बारा नव वर्ष मिलन समारोह का तीन दिवसीय आयोजन आज रविवार से किया जा रहा है| इस तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस क्रिकेट कार्निवाल का आयोजन रविवार प्रात: 9 बजे से कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम पर शुरू हुआ। चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, कार्यक्रम सहसंयोजक एवं उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, कार्यक्रम सहसंयोजक एवं मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम सहसंयोजक व कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने किक्रेट कार्निवाल का शुभारंभ कराया। आठ टीमों को चार समूहों ए,बी,सी,डी में बांटा गया है|
समूह के चार मैच होने के उपरांत दो सेमीफायनल एवं एक फायनल मैच खेले जायेंगे। क्रिकेट कार्निवाल के लीग मैच एवं सेमीफायनल मैच होने के उपरांत एक फ्रेंडली मैच रात में प्लायवुड प्वाइंट-पैंथर्स एवं वृंदावन-सुपर स्ट्राइकर्स के बीच दूधिया रोशनी में खेला जायेगा। रात्रि 9 बजे पुरस्कार वितरण सेरेमनी का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मैन ऑफ द क्रिकेट कार्निवाल, बेस्ट बॉउलर, बेस्ट बेट्समेन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कैच के साथ प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा।
इस आयोजन में गेमजोन एवं फूड जोन के स्टॉल लगाये गये हैं, जहां मनोरंजक गेम व विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा रहा है।5 जनवरी को चेम्बर भवन में मेरी आवाज सुनो प्रतियोगिता का आयोजन सायं 5 बजे से किया गया है। 6 जनवरी को रंगमहल गार्डन में कवि सम्मेलन का आयोजन चेम्बर सदस्य एवं उनके परिजनों हेतु किया गया है। कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों द्बारा काव्य पाठ किया जायेगा।
