लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई नहीं तो सबूत के साथ न्यायालय की शरण में जाएंगे

जैन समाज में आक्रोश, दोषी अधिकारी, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

जबलपुर: कोतवाली में बीती रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हुए लाठीचार्ज को लेकर जैन समाज में आक्रोश है। शनिवार को जैन नवयुवक सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुुंंचे जहां उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मियों पर पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वेे सबूत के साथ न्यायालय की शरण में जाएंगे।

जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष नितिन जैन बेटिया ने बताया कि आरोपियों द्वारा जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। जैन पंचायत सभा एवं जैन नवयुवक सभा के पदाधिकारी एवं जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक, युवा, बुर्जुग एवं बच्चे शांतिपूर्वक तरीके से कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज किया। जिसमें जैन समाज के कई लोग घायल हुए जिसमें समाज के कई लोगों को सिर, हाथ, पैरो में गंभीर चोटे आई।

घायलों का मुलाहजा भी नहीं कराने दिया गया। मामले की निष्पक्ष जांच और लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी गई है। अगर कार्रवाई नहीं होते है तो जैन पंचायत सभा व जैन नवयुवक सभा द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ संपूर्ण साक्ष्यो के साथ रिट याचिका दायर कर न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Next Post

रांझी में पथराव, युवक घायल

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर: रांझी में बदमाशों ने पथराव कर दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि राज कोल 20 वर्ष निवासी रिछाई रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9 बजे अपने घर के बाजू से गली में आग ताप रहा था पटेलिन बाई भी आग ताप […]

You May Like