बीस जुलाई से हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी इंडिगो

नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) एयरलाइन इंडिगो 20 जुलाई से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे से आठ शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है।

एयरलाइन ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इंडिगो 20 जुलाई से हिंडन हवाई अड्डे से आठ शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है।

एयरलाइन ने बताया कि हिंडन इंडिगो का 93वां घरेलू और 136वां समग्र स्टेशन है और यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दूसरा हवाई अड्डा है।

इंडिगो वर्तमान में 1500 से अधिक साप्ताहिक परिचालन करती है। यह एयरलाइन दिल्ली से 85 से अधिक गंतव्यों को जोड़ती है। हिंडन हवाई अड्डे के खुलने से गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों के निवासियों के लिए सुविधा हो जाएगी।

 

Next Post

योग दिवस पर सुबह चार बजे शुरू हो जायेगी दिल्ली मेट्रो सेवा

Thu Jun 19 , 2025
नई दिल्ली,19 जून (वार्ता) दिल्ली मेट्रो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रतिभागियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सुबह चार बजे से अपनी सेवाओं की शुरूआत करेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम(डीएमआरसी)ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि ये सेवाएं सभी मेट्रो […]

You May Like