योग दिवस पर सुबह चार बजे शुरू हो जायेगी दिल्ली मेट्रो सेवा

नई दिल्ली,19 जून (वार्ता) दिल्ली मेट्रो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रतिभागियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए सुबह चार बजे से अपनी सेवाओं की शुरूआत करेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम(डीएमआरसी)ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि ये सेवाएं सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुबह चार बजे से उपलब्ध होंगी और प्रत्येेक तीस मिनट के अंतराल पर यह सुविधा होगी। इसके बाद दैनिक समय सारिणी के अनुसार सेवाएं निर्धारित समय पर चलती रहेंगी।

Next Post

मोदी की जन्मभूमि वडनगर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय योग दिवस

Thu Jun 19 , 2025
गांधीनगर, 19 जून (वार्ता) गुजरात में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आगामी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर में आयोजित किया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ‘योग फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ’ की थीम के साथ मनाए जा रहे इस 11वें अंतरराष्ट्रीय योग […]

You May Like