
सीधी। जबलपुर के बरगी डैम में हुई दर्दनाक क्रूज दुर्घटना के विरोध में आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करुण सिंह चौहान के नेतृत्व में सीधी जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट चौक में सैकड़ों युवाओं के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, दिग्विजयसिंह राहुल, सानेन्द्र सिंह, उत्सव सिंह टिंकू, पप्पू सिंह नौगवां,युवा कांग्रेस सीधी विधानसभा के अध्यक्ष के विकास परिहार, सिहावल विधानसभा के अध्यक्ष सूर्या साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रमन सिंह, रोहित द्विवेदी, सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की असंवेदनशीलता और जिम्मेदारी से बचने का परिणाम है।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
