
जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष ने भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
जबलपुर। अल्पप्रवास पर जबलपुर पधारे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर किया। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को आगे बढ़ाने के उनके प्रयास आज भी भारत की प्रगति की मजबूत नींव बने हुए हैं। उनकी दूरदृष्टि और त्याग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जबलपुर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी का योगदान भारत के इतिहास में अविस्मरणीय है। उनके आदर्श और उनके सपनों का भारत ही कांग्रेस का लक्ष्य है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, दिनेश यादव, चिंटू चौकसे, अमरीश मिश्रा, सतीश तिवारी, मुकेश राठौर, अनुराग गढ़वाल, अयोध्या तिवारी, सत्येंद्र चौबे, श्रीमती कमलेश यादव, झल्लेलाल जैन, बलविंदर मान, गुड्डू नवी, मदन लारिया,अवधेश गुप्ता, टीकाराम कोष्टा, रविंद्र कुशवाहा, अखिलेश तिवारी, मनोज नामदेव, विष्णु विनोदिया मीनाक्षी स्वामी, भरत पटेल, रंबल विश्वकर्मा, अखिलेश सेठ, रामदास यादव, आदि उपस्थित थे।
