सबालेंका ने पेगुला को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स में दूसरी जीत दर्ज की

रियाद, 05 नवंबर (वार्ता) बेलारूस की शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने महिला टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) फाइनल्स के ग्रुप स्तर पर अमेरिका की पांचवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को रोमांचक मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
दोनों खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत में जोरदार ग्राउंडस्ट्रोक खेले, पहले तीन गेम ड्यूस तक ले गए और दोनों ने अपनी सर्विस बचाई। सबालेंका ने 5-2 की बढ़त के लिए पहला ब्रेक हासिल किया। पेगुला ने एक सेट पॉइंट बचाया और अंतर को 4-5 कर दिया, लेकिन सबालेंका ने फिर से ब्रेक लेकर सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।
पेगुला ने दूसरे सेट में अपना लेवल बढ़ाया, दो बार ब्रेक किया और अपने सामने आए सभी चार ब्रेक पॉइंट बचाकर सेट 6-2 से जीत लिया।
अमेरिकी खिलाड़ी ने निर्णायक सेट में पहले ब्रेक लेकर 2-1 की बढ़त बनाई, लेकिन दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी ने लगातार चार गेम जीतकर 6-3 से जीत हासिल कर ली।
दिन के एक अन्य एकल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अमेरिका की कोको गॉफ ने इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 6-3, 6-2 से हराया।

Next Post

रोमांचक मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने यूनियन एसजी को 3-1 से हराया

Wed Nov 5 , 2025
मैड्रिड, 05 नवंबर (वार्ता) एटलेटिको मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम की टीम यूनियन सेंट-गिलोइस को 3-1 से हराया। एटलेटिको के लिए जूलियन अल्वारेज ने मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में 39वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में […]

You May Like