मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.48 लाख

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पटेल नगर महाराजपुर निवासी एक महिला को ऑनलाइन घरेलू सामग्री मंगवाना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने मोबाइल हेकिंग करते हुए खाते से 1 लाख 48 हजार 524 रूपये उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक रविवार को श्रीमति चंद्रमा बनर्जी 38 वर्ष निवासी पटेल नगर महाराजपुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ब्लिंकिट से उसने घरेलू सामग्री आर्डर किया था।

सुबह लगभग 9-30 बजे नोमान अख्तर आर्डर की सामग्री लेकर आया, उसने देखा तो लगा कि एक लिपिस्टक कम है नोमान अख्तर ने अपने मैनेजर से बात अपने ही मोबाइल से कराई। मैनेजर ने कहा कि अपना नम्बर दे दो तो उसने मैनेजर को अपना नम्बर दे दिया, मैनेजर ने फोन कर बताया आपका लिपिस्टक एक बंदा आकर दे जायेगा आप नोमान अख्तर को जाने दीजिये फिर मैनेजर ने उससे कहा कि आप अपने मोबाइल की सेंटिंग में जाकर कुछ क्लिक करवाया इसके बाद 2, 3 घण्टे ब्लै हो गया उसे पता चला कि उसके साथ मोबाइल हेकिंग होकर पंजाब नेशनल बैंक अकाउण्ट से 9526 रूपये, 49 हजरी रूपये, 50 हजार रूपये व 24 हजार 998 रूपये तथा कोटक 811 बैेंक अकाउण्ट से 14 हजार 999 रूपये इस प्रकार कुल 1 लाख 48 हजार 524 रूपये आनलाइन धोखाधड़ी कर निकाल लिये गये।

Next Post

यूएई से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए किसी समझौते पर बात नहीं की : विदेश मंत्रालय

Mon May 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 मई (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया है जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लाखों भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक समझौते पर विचार विमर्श का दावा किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट […]

You May Like