विराट कोहली एक दशक से ज्यादा समय के बाद भारत का घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे। इसकी पुष्टि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने की।
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत का घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलेंगे। साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने यह जानकारी दी है।
